फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों के शराब की बोतल लेकर नाचने का वीडियो वायरल, अधीक्षण अभियंता करेंगे जांच

विज्ञापन
रसूलाबाद के कटका पारेषण केंद्र में शराब की बोतल लेकर नाचते विद्युत कर्मी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। रसूलाबाद के कटका ग्रिड सबस्टेशन में शराब की बोतल लेकर विद्युत कर्मियों के नाचने का वीडियो शुक्रवार शाम को वायरल हो गया। एक युवक ने यह वीडियो ऊर्जा मंत्री, यूपीपीसीएल के चेयरमैन व डिस्काम आगरा को ट्वीट कर दिया। मामले में अधीक्षण अभियंता पारेषण को जांच के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

रसूलाबाद में 132 कटका ग्रिड विद्युत सबस्टेशन है। यहां से झींझक व रसूलाबाद क्षेत्र के 33केवी विद्युत उपकेंद्रों को बिजली आपूर्ति होती है। शुक्रवार शाम को ग्रिड विद्युत सबस्टेशन के कंट्रोल रूम के अंदर शराब की बोतल लेकर विद्युत कर्मियों के नाचने का वीडियो वायरल हो गया। तीन विद्युत कर्मी वीडियो में नाचते दिख रहे हैं। इसमें एक जेई व दो अन्य विद्युत कर्मी है।
हालांकि यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि शराब पार्टी के बाद जेई व दो अन्य विद्युत कर्मी बोतल लेकर नाच रहे हैं। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। शुक्रवार को यह वीडियो वायरल हो गया। शाम को रसूलाबाद निवासी शुभम मिश्रा ने अपने एकाउंट पर अपलोड वीडियो ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, यूपीपीसीएल के चेयरमैन व दक्षिणांचल विद्युत निगम हेडक्वार्टर आगरा को ट्वीट कर दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही कमेट बाक्स में लिखा कि संवेदनशील ट्रांसमिशन कंट्रोल रूम में शराब पीकर जेई व विद्युत कर्मी नाच रहे हैं। यह कृत्य बिजली विभाग व सरकार की छवि धूमिल कर रहा है। इसका असर कुछ देर में ही दिखा और यूपीपीसीएल चेयरमैन ने वायरल वीडियो की जांच कर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता पारेषण अवधेश पासवान को जांच सौंपी गई है।
विद्युत कर्मियों का शराब की बोतल लेकर ग्रिड सबस्टेशन में नाचने का वीडियो संज्ञान में है। मामले में हेडक्वार्टर से अधीक्षण अभियंता को जांच दी गई है। जांच के अनुसार उनके स्तर पर ही दोषी विद्युत कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। - आशू कुमार, एक्सईएन पारेषण खंड एक, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें