फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 महिलाओं से 9.80 लाख ठगे, रजिस्ट्रेशन के नाम पर सभी से जमा कराए 1400 रुपये

विज्ञापन
रसूलाबाद थाने में शिकायत करते ठगी के पीड़ित। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। छह दिन पहले कस्बे में खुली एक फाइनेंस कंपनी ने कई गांव की 700 महिलाओं को 35 हजार रुपये का लोन देने का लालच देकर 9.80 लाख रुपये ठग लिए। कंपनी के कर्मचारियों ने गुरुवार को हर महिला से 1400 रुपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर जमा करवाए थे।
विज्ञापन

इसके चार घंटे बाद खाते में रुपये आने का दावा किया था। रकम नहीं मिलने पर महिलाएं कंपनी में पहुंची तो वहां ताला बंद मिला। ठगी की जानकारी होने पर महिलाओं ने थाने में शिकायत की है।
शास्त्रीनगर स्थित अजय दुबे के मकान में एक जनवरी को सहयोग माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड शालीमार गार्डन साहिबाबाद गाजियाबाद के नाम से एक कंपनी खोली गई थी। इसका संचालक राहुल तिवारी, अभिषेक तिवारी और दो अज्ञात लोग कर रहे थे।
विज्ञापन

संचालकों ने रायपुर, मटेरा, सुनासी, तुलसी नगर, निराला नगर, रहीम नगर, नेहरू नगर, कबीर नगर, आजाद नगर सहित अन्य इलाकों में जाकर महिलाओं को कम ब्याज पर 35 हजार रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया।
इसके बाद क्षेत्र की महिला समूहों में कार्यरत 700 महिलाओं से गुरुवार को 14-14 सौ रुपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर जमा करवाए। वहीं संचालकों ने चार घंटे बाद 35 हजार रुपये लोन खाते में भेजने का आश्वासन दिया।
तय समय पर रकम खाते में नहीं पहुंची तो सभी महिलाएं कंपनी के पते पर पहुंचीं। वहां ताला बंद मिलने पर पीड़ित महिलाएं रसूलाबाद थाने पहुंचीं। जहां पर कांशीराम कॉलोनी निवासी रिजवाना ने पुलिस दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि लगभग 700 महिलाओं से 14-14 सौ रुपये लिए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंपनी कार्यालय को सील कर दिया। वहीं, पुलिस का दावा है कि ठगी सिर्फ 25 महिलाओं के साथ ही हुई है।
मकान मालिक अजय दुबे ने पूछताछ में बताया कि एक जनवरी को कंपनी ने मकान किराए पर लिया था। सात जनवरी को अनुबंध करने की बात कही थी, लेकिन इससे पहले ही वह लोग ताला डाल कर भाग गए। सभी कर्मचारियों के नंबरों को सर्विलांस में लगा दिया गया है। - प्रमोद कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक, रसूलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें