फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPCA Controversy: अब राजीव शुक्ला के कार्यकाल पर यूपीसीए में जंग, तीन लोगों को कार्यालय आने से रोका

Sun, 17 Dec 2023 12:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: यूपीसीए के अध्यक्ष निधिपति सिंहानिया ने यूपीसीए से वर्ष 2004 से अबतक का कमाई और खर्च का हिसाब मांगा है। 20 साल के सेलेक्शन प्रॉसेस की भी पूरी जानकारी मांगी है। ये जानकारी अध्यक्ष निधिपति सिंहानिया के प्रतिनिधि उत्तम केसरवानी ने दी।
विज्ञापन
राजीव शुक्ला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को यूपीसीए संरक्षक के कानपुर को छोड़कर अन्य शहरों में कैंप कार्यालय बंद कराने की बात कही थी। इसके बाद शनिवार को एपेक्स सदस्य व पूर्व क्रिकेटर अर्चना मिश्रा ने बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के कार्यकाल को लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह को ई-मेल भेजकर शिकायत की है।

विज्ञापन

इधर, विवाद से जुड़े तीन लोगों को जांच रिपोर्ट आने तक यूपीसीए कार्यालय आने से मना कर दिया गया है। यह जानकारी बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और यूपीसीए के निदेशक राजीव शुक्ला के निर्देश पर यूपीसीए के मीडिया प्रभारी फहीम अहमद ने दी है।
सीईओ अंकित चटर्जी का से है दावा
जय शाह को भेजे गए ई-मेल में अर्चना मिश्रा ने पूछा है कि यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी का दावा है कि बीसीसीआई उपाध्यक्ष का कार्यकाल 2025 में समाप्त हो रहा है, जबकि उनके कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे हो गए हैं। अर्चना ने बीसीसीआई सचिव को अवगत करवाया है कि लोढ़ा समिति की ओर से बीसीसीआई व उसकी सभी मान्यता प्राप्त राज्य इकाइयों पर लागू हुई सिफारिशों को यदि देखा जाए, तो राजीव शुक्ला का कार्यकाल इसी दिसंबर में समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन

अधिकतम दो कार्यकाल तक पद में रह सकता है
यूपीसीए के सीईओ किस आधार पर राजीव शुक्ला का कार्यकाल वर्ष 2025 में खत्म होने की बात कह रहे हैं, यह समझ के परे है। कहा जा रहा है कि यह तभी संभव है, जब कोर्ट से उन्हें अनुमति मिले। गौरतलब है कि लोढ़ा समिति के नियमानुसार कोई भी व्यक्ति एक बार में अधिकतम दो कार्यकाल तक पद में रह सकता है। इसके बाद वह एक सेशन को छोड़कर फिर आखिरी कार्यकाल पूरा कर सकता है।

तीन लोगों को कार्यालय आने से मना किया गया
ऐसी सूरत में बीसीसीआई और राज्य संघ में अधिकतम नौ वर्ष ही कोई व्यक्ति अपने सेवाएं दे सकता है। इधर यूपीसीए की ओर से जिन तीन लोगों को कार्यालय आने से मना किया गया है, उसमें यूपीसीए की सीनियर महिला कमेटी की जीएम रीता डे हैं। वह वर्तमान में अवकाश पर हैं। प्रवीण गुप्ता को भी कार्यालय आने से मना किया गया है, इन पर पैसे के लेनदेन को लेकर जांच चल रही है।

ऑन रिकॉर्ड कुछ बोलने से मना कर दिया
जूनियर सेलेक्शन कमेटी के कपिल पांडे भी कार्यालय आने से रोके गए हैं। इस बीच पूरे मामले को लेकर यूपीसीए के एक अन्य निदेशक प्रेम मनोहर गुप्ता शनिवार अमर उजाला कार्यालय आए, लेकिन उन्होंने ऑन रिकॉर्ड कुछ बोलने से मना कर दिया। इस मामले में राजीव शुक्ला से भी कई बार फोन से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

यूपीसीए ने इंदु प्रकाश को नियुक्त किया प्रवक्ता
यूपीसीए को लेकर लगातार आ रहीं खबरों के बीच शनिवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने भ्रमित करने वाली गतिविधियों पर कार्रवाई करने के लिए लीगल कमेटी के चेयरमैन व एपेक्स काउंसिल मेंबर इंदु प्रकाश मिश्रा को प्रवक्ता पद का दायित्व सौंपा है। यह जानकारी यूपीसीए के मीडिया प्रभारी मो. फहीम ने पत्र के माध्यम से दी है।

ऑडियो प्रकरण की जांच के लिए बनाई गई कमेटी
यूपीसीए की सीनियर महिला कमेटी की जीएम रीता डे की ओर से पूर्व क्रिकेटर अर्चना मिश्रा के खिलाफ ऑडियो में उन पर लगाए आरोपों को की जांच के लिए यूपीसीए ने शनिवार को एक कमेटी गठित का गठन किया। यह जानकारी यूपीसीए की ओर से नियुक्त किए गए प्रवक्ता इंदु प्रकाश मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि कमेटी रीता डे व अर्चना मिश्रा के प्रकरण पर 10 दिनों के अंदर अपनी पूरी रिपोर्ट पेश करेगी।
विज्ञापन

यूपीसीए अध्यक्ष ने मांगा कमाई व खर्च का हिसाब
यूपीसीए के अध्यक्ष निधिपति सिंहानिया ने यूपीसीए से वर्ष 2004 से अबतक का कमाई और खर्च का हिसाब मांगा है। 20 साल के सेलेक्शन प्रॉसेस की भी पूरी जानकारी मांगी है। ये जानकारी अध्यक्ष निधिपति सिंहानिया के प्रतिनिधि उत्तम केसरवानी ने दी। उन्होंने बताया कि यूपीसीए का वित्तीय विभाग पूरी जानकारी देने के स्थान पर भटकाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें