फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बच्ची का अपहरण कर ले भागी महिला, सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस ने बिछाया जाल, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 17 Dec 2023 10:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: सब प्रभारी निरीक्षक सतीशचंद्र राठौर ने बताया कि मासूम बच्ची को लेकर भागी महिला के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए रिश्तेदारों और पुलिस का जाल बिछाया है।
विज्ञापन
मासूम बच्ची अर्पिता और आरोपी महिला कमल खटिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भीतरगांव इलाके के बरईगढ़ गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस गांव की एक महिला पड़ोसी की चार वर्षीय बच्ची को बहाने से खेत ले जाकर फरार हो गई है। साढ़ पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बच्ची के सकुशल बरामदगी के लिए जाल बिछाया है।

विज्ञापन

फिलहाल 28 घंटे बीत जाने के बाद भी महिला का कोई अता-पता नहीं चला है। महिला और बच्ची की तलाश के लिए परिजन और रिश्तेदार भी इधर-उधर खोजबीन में लगे हैं। साढ़ थाना क्षेत्र के बरईगढ़ गांव निवासी भूरा खटिक ने साढ़ पुलिस बताया को बताया कि मेरी पुत्री अर्पिता (4) शुक्रवार दोपहर बाद घर के बाहर खेल रही थी।
कोमल हरे चने का साग तोड़ने के बहाने लेकर चली गई
तभी पड़ोस की महिला कोमल पत्नी मुकेश खटिक हरे चने का साग तोड़ने के बहाने लेकर चली गई, जो देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परेशान परिजन देर रात तक बच्चे की खोजबीन के लिए गांव, खेतों और जंगल की तरफ ढूंढते रहे, लेकिन पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के कई वर्ष हो गए हैं, अभी तक उसके बच्चे नहीं है
सब प्रभारी निरीक्षक सतीशचंद्र राठौर ने बताया कि मासूम बच्ची को लेकर भागी महिला के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए रिश्तेदारों और पुलिस ने जाल बिछाया है। बताया कि अपहरण कर भागी महिला कोमल की शादी के कई वर्ष हो गए हैं, अभी तक उसके बच्चे नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें