हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के पिहानी मार्ग पर गाड़ी पुरवा गांव के निकट मरीज लेने जा रही 108 एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। चालक व ईएमटी एम्बुलेंस से नीचे उतर कर आग बुझाने लगे।
इसी दौरान हरदोई की ओर जा रहे पिहानी कोतवाली के सिपाही सोनू रावत (24) व एक अन्य सिपाही आग बुझाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान एंबुलेंस के अंदर रखा ऑक्सीजन सिलिंडर फट गया।
चपेट में आने से दोनों सिपाही व दो अन्य राहगीर जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची हरियावां चीनी मिल की फायर ब्रिगेड टीम ने आग बुझाई। जब तक आग से एम्बुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो गई। पुलिस ने जख्मी सिपाहियों व दोनों राहगीरों को जिला अस्पताल भिजवाया।