फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट के विवाद में अधेड़ ने किया था आत्मदाह: परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, 50 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग

Mon, 18 Oct 2021 02:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्लाट के विवाद में बिधनू पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने पर खुद को आग लगाने वाले ईश्वर चंद दीक्षित ने घनश्याम, जितेंद्र और पुलिस को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था।
विज्ञापन
कानपुर: शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी श्याम नगर में ईश्वरचंद दीक्षित के परिजनों ने सोमवार को उनका शव रखकर श्यामनगर नगर चौराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर काफी संख्या में महिलाएं और उनके रिश्तेदार मौजूद हैं। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं है। परिजनों की मांग है कि 50 लाख मुआवजा, एक बड़ी बेटी को सरकारी नौकरी के अलावा दोषी पुलिसकर्मियों पर करवाई की जाए।
विज्ञापन


कानपुर में प्लाट के विवाद में बिधनू पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने पर खुद को आग लगाने वाले ईश्वर चंद दीक्षित ने घनश्याम, जितेंद्र और पुलिस को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। अस्पताल में आखिरी सांसें ले रहे ईश्वर चंद ने मजिस्ट्रेटी बयान में कहा था कि घनश्याम व जितेंद्र ने मेरी जमीन पर कब्जा किया है। इसमें पुलिस की मिलीभगत रही। इसी से परेशान होकर आग लगा ली। 

ईश्वर चंद का यह बयान बेहद अहम है। पुलिस जब रिपोर्ट दर्ज करेगी तो बयान को मजबूत साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल करेगी। इसीलिए पुलिस ने बयानों की रिकॉर्डिंग कराई है। बयानों से साफ है कि प्लाट पर हुए कब्जे और पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से ईश्वर चंद आहत थे। उनको लग रहा था कि कब्जा करने वालों के साथ पुलिस मिली हुई है, ऐसे में उनकी सुनवाई अब नहीं होगी। मेहनत की कमाई से जो जमीन खरीदी है, वह भी चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें