फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: कालपी पहुंची शिवपाल की परिवर्तन यात्रा, बोले सरकार बनने पर मुफ्त देंगे 300 यूनिट बिजली

Mon, 18 Oct 2021 02:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

विधानसभा चुनाव 2022 में सरकार बनाने के लिए शिवपाल सिंह यादव भी आम आदमी पार्टी की राह पर चल पड़े हैं। आज जालौन पहुंची सामाजिक परिवर्तन यात्रा में शिवपाल ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।
विज्ञापन
जालौन: कालपी पहुंची शिवपाल की परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सामाजिक परिवर्तन यात्रा सोमवार को जालौन के कालपी पहुंची। जहां प्रसपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। शिवपाल ने कहा कि कालपी के लोग प्रसपा प्रत्याशी को जिताएं। भाजपा पर तंज कसते हुए बोले कि इस सरकार में महंगाई चरम पर है। युवा बेरोजगार है। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।

उन्होंने कहा यदि इस बार प्रदेश में प्रसपा की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। जालौन जनपद में जितने भी पुल बने हैं व मेडिकल कालेज सहित जितना भी विकास हुआ है वह सब उनके मंत्री काल में हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने आपने भाषण की शुरुआत कालपी क्षेत्र के पूर्व मंत्री व कई बार विधायक रहे चौधरी शंकर सिंह का नाम लेकर की, कहा कि कालपी में जितना विकास हुआ है वह सब चौधरी शंकर सिंह के समय मे हुआ है। इस दौरान प्रदेश सचिव विष्णुपाल सिंह नन्हू राजा, जिलाध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें