रामादेवी से प्रयागराज जा रही जनरथ बस चकेरी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। घटना के वक्त बस में पांख् यात्री सवार थे और जोर के धमाके से यात्री सहम गए।
कानपुर में चकेरी के रामादेवी से सवारी लेकर जा रही प्रयागराज लीडर रोड डिपो की जनरथ एसी बस मंगलवार रात चकेरी मोड़ और हाइवे से 50 कदम दूरी पर अनियंत्रित हो गई। इसके बाद पहले नाले के पत्थर से टकराकर पेड़ में जा घुसी। इस बस में चार से पांच सवारी थीं।
विज्ञापन
घटना में बस चालक और परिचालक को हल्की फुल्की चोट आई। वहीं किसी सवारी को किसी तरह कोई चोट नहीं आई। इसके बाद वो दूसरी बस कर प्रयागराज निकल गए। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक और परिचालक को अस्पताल में भर्ती कराया है।