फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षा दल का सदस्य बता थाने के पास पशु व्यापारी से की टप्पेबाजी

विज्ञापन
सिकंदरा थाने में खड़ी गाय से लदी डीसीएम। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
इटावा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फोटो संख्या-19एकेबीपी-24 सिकंदरा थाने में खड़ी डीसीएम। संवाद
थाना के पास पशु व्यापारी से टप्पेबाजी
गोरक्षा दल का सदस्य बता व्यापारी से ले गए नकदी व मोबाइल
डीसीएम में सात गाय व बछड़े लादकर जा रहा था बिहार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदरा। इटावा के परशुपुरा बाजार से सात गाय व बछड़े लेकर बिहार जा रहे डीसीएम सवार पशु व्यापारी को सिकंदरा कस्बे में कुछ लोगों ने रोक लिया। इसके बाद खुद को गोरक्षा दल का सदस्य बता डीसीएम को थाने की ओर ले गए। थाने के पास वाहन खड़ा कराने के बाद व्यापारी से नकदी, मोबाइल लेकर कार सवार फरार हो गए। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कानपुर इटावा हाईवे पर सिकंदरा कस्बे में शुक्रवार को गोवंश लेकर जा रही डीसीएम को कार सवार लोगों ने महमूदपुर के पास रुकवा लिया। इसके बाद खुद को गोरक्षा दल का सदस्य बता वाहन को सिकंदरा थाने लेकर चलने को कहा। थाने के पास पहुंचने पर वाहन के कागज मांगे, साथ ही डीसीएम सवार पशु व्यापारी बाबरपुर इटावा के फैजान अली से मोबाइल व 35 सौ रुपये नकद ले लिए। इसके बाद डीसीएम की चाबी निकाल कर कार सवार लोग वहां से चले गए। थाना परिसर में डीसीएम खड़ी देख पुलिस ने छानबीन की तो व्यापारी ने घटनाक्रम बताया। डीसीएम में सात गायों के साथ छोटे बछड़े भी लदे मिले। डीसीएम की चाबी नहीं होने से उन्हें न तो गोशाला भेजने की व्यवस्था हो सकी और न ही नीचे उतारा जा सका। व्यापारी ने बताया कि कार सवार चार लोगों में एक महिला भी थी। थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि डीसीएम चालक व व्यापारी को हिरासत में लिया गया है। कार सवार लोगों की तलाश की जा रही है। डीसीएम की दूसरी चाबी मंगवा कर गायों को गोशाला भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें