फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर कर रहे थे ट्रिपलिंग, वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। थाना क्षेत्र के मुगल रोड पर मुर्तजा नगर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसके साथ मौजूद दो युवक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया है।
विज्ञापन

कानपुर नगर घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के रूपनगर निवासी नीरज नायक शुक्रवार को बाइक से चचेरे भाई बबलेश (23) और झब्बू नायक के साथ काम से मूसानगर आया था। शाम को लौटते समय मुर्तजा नगर मोड़ के पास मुगलरोड पर सामने से आ रहा वाहन बाइक में टक्कर मारता हुआ निकल गया।
हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को इलाज के लिए घाटमपुर सीएससी ले जाया गया। जहां बबलेश को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक राधे सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है। घायलों को इलाज के लिए घाटमपुर सीएससी परिजन ले गए हैं। जिसमें बबलेश की मौत हो गई, दो अन्य युवक घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें