फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसटीएफ सिपाही, जय बाजपेई और बीएसीएल का निदेशक भूमाफिया घोषित, होगी कार्रवाई

Thu, 05 May 2022 11:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रेलवे की जमीन पर कब्जा करने के आरोपी और बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के खजांची जयकांत बाजपेई और बिनगवां में अर्बन सीलिंग की जमीन पर कब्जा करने वाली कंपनी बीएसीएल के मालिक बृजेश सिंह के खिलाफ भी भूमाफिया के तौर पर कार्रवाई का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
खजांची जयकांत बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रम विभाग और केडीए की करोड़ों की जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाला एसटीएफ सिपाही शिवेंद्र सिंह सेंगर अब भूमाफिया की सूची में शामिल होगा। गुरुवार को कलक्ट्रेट में डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में हुई एंटी भूमाफिया जिला टास्क फोर्स की बैठक में इस पर मुहर लग गई है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस की रिपोर्ट स्पष्ट न होने पर डीएम ने दोबारा रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद उसे भूमाफिया घोषित किया जाएगा। वहीं रेलवे की जमीन पर कब्जा करने के आरोपी और बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के खजांची जयकांत बाजपेई और बिनगवां में अर्बन सीलिंग की जमीन पर कब्जा करने वाली कंपनी बीएसीएल के मालिक बृजेश सिंह के खिलाफ भी भूमाफिया के तौर पर कार्रवाई का फैसला लिया गया है। सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित एंटी भू माफिया जिला टास्क फोर्स की बैठक में तीनों पर भूमाफिया के तौर पर कार्रवाई की सिफारिश की गई।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपनी सभी जमीनों को खाली कराएं और सर्टिफिकेट जारी करें कि उनकी किसी भी भूमि पर कब्जा नहीं है। इसके साथ ही सभी तहसीलों में भू माफिया चिह्नित कर सूची बनाएं। साथ ही विभागों को अपनी भूमि का लैंड बैंक तैयार कर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। बैठक में जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

75 तालाबों का होगा जीर्णोद्धार
बैठक में ऐसे 75 तालाबों का अमृत सरोवर योजना के तहत जीर्णोद्धार करने के निर्देश दिए हैं जिन्हें कब्जा मुक्त कराया गया और वह नेशनल हाईवे के करीब हैं। बिल्हौर, नरवल और घाटमपुर में 25-25 तालाब चिह्नित किए जा चुके हैं। इनका जीर्णोद्धार करते हुए रमणीय स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि पर्यटन की दृष्टि से लोगों को नए स्थल मिल सके। साथ ही ग्रामीण इलाकों में पानी के संकट से भी जरूरत पड़ने पर निपटा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें