राष्ट्रीय खेल दिवस पर सपाइयों ने ग्रीनपार्क स्टेडियम के बाहर गेट नंबर एक पर समाजवादी खिलाड़ी घेरा बनाया। कहा कि भाजपा सरकार में खिलाड़ियों की उपेक्षा की जा रही है। ग्रीनपार्क का नामकरण मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने की मांग की।
विज्ञापन
सपाइयों ने ताइक्वांडो खिलाड़ी पूजा चौहान, तैराक प्रकाश अवस्थी, विक्रम अवस्थी, दीपक, मोनू, बबलू मल्होत्रा, मोहसिन खान और संजू अवस्थी को सम्मानित किया। इस मौके पर सपा महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान, विधायक अमिताभ वाजपेयी, नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर, महासचिव अभिषेक गुप्ता, अर्पित त्रिवेदी आदि रहे।
कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष अजय यादव ने किया। दूसरी तरफ, सपा सैनिक प्रकोष्ठ ने महाराजपुर में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अध्यक्षता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रमेश यादव और संचालन राजेंद्र कुमार ने किया। यहां बलवीर, राम संजीवन, कैलाश पाल, राम किशन, राजेश यादव आदि रहे।