फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नाइट कर्फ्यू के दौरान क्लब और होटल में चल रही थी पार्टी, एफआईआर दर्ज

Sun, 29 Aug 2021 07:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मैनेजर के खिलाफ कोरोना कर्फ्यू उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। इसके बाद एडीसीपी टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र में स्थित होटल लैंडमार्क पहुंचे। यहां पर करीब पचास लोगों की पार्टी चल रही थी। इस मामले में भी मैनेजर पर केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। शनिवार रात शहर के एक बड़े क्लब और होटल में पार्टी के दौरान पुलिस ने दबिश दी। कैंट और कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों में क्लब और होटल के मैनेजर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


हिदायत दी कि अब भविष्य में ऐसा न हो। पार्टी करने वालों को भी फटकार लगाई। कैंट स्थित स्टेटस क्लब में शनिवार को पार्टी चल रही थी। पुलिस के मुताबिक यहां पर तकरीबन 100 लोग पार्टी कर रहे थे। डीजे पर डांस और बार दोनों चालू थे।

आधी रात करीब बारह बजे एडीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा ने टीम के साथ वहां दबिश दी। तत्काल पार्टी बंद कराई। उसके बाद मैनेजर के खिलाफ कोरोना कर्फ्यू उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। इसके बाद एडीसीपी टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र में स्थित होटल लैंडमार्क पहुंचे। यहां पर करीब पचास लोगों की पार्टी चल रही थी। इस मामले में भी मैनेजर पर केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें