भाजपा प्रत्याशी की तारीफ की
शिवपाल यहां पर तंज कसा कि धर्म के युद्ध में युधिष्ठिर दुर्योधन की जगह शकुनी से जुआ खेलने लगे, यहीं खेल का परिणाम तय हो गया था, हार किसकी होनी है। वे ताखा ब्लॉक के उदयपुरकला में एक धार्मिक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि सिरसागंज से भाजपा प्रत्याशी हरीओम यादव को भी जीत मिले। भाजपा के सिरसागंज से प्रत्याशी रहे हरीओम यादव के साथ मंच साझा करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी हरीओम यादव को भी जीतना चाहिए था वह अच्छे व्यक्ति हैं।
धर्म और राजनीति दोनों में लागू होती है यह नीति- शिवपाल
शिवपाल सिंह यादव ने इस दौरान कहा कि जब अपने और परायों में भेद नहीं पता होता है तब महाभारत होती है। धर्म और राजनीति दोनों में यह नीति लागू होती है। साइकिल चुनाव चिह्न से लड़ने वाले प्रत्याशियों में उनकी जीत सबसे बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि आज सपा विधायकों की बैठक का कोई बुलावा नहीं भेजा गया था। इसी कारण वह शामिल नहीं हुए। लखनऊ से आकर अपने शुभचिंतकों के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक हरीओम यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ध्रुव यादव चीनी भी मौजूद रहे।