फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: प्रधान का चचेरा भाई साथियों संग भागवत में रंगदारी मांगने पहुंचा, शिकायत पर पहुंची पुलिस पर हमला, सिपाही घायल

Mon, 28 Mar 2022 06:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम हैंवरा में चल रही भागवत कथा में वर्तमान ग्राम पंचायत नगला अनिया के प्रधान के चचेरे भाई ने अपने साथियों सहित आयोजकों से रंगदारी मांगी। साथ ही, शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस पर जानलेवा हमला किया, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया।
विज्ञापन
सैफई थाने में खड़ी मौके पर पकड़ी गई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम हैवरा में प्रधान के भाई ने पुलिस के दो सिपाहियों पर हमला कर दिया, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। घटना उस वक्त की है, जब प्रधान का भाई अपने सात साथियों के साथ एक भागवत कथा में रंगदारी वसूलने पहुंचा था।

विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर दो सिपाही मौके पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में ही उनका सामना हो गया, जिस पर प्रधान के चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिपाहियों पर हमला बोल दिया। अपने ऊपर हमला होता देख सिपाहियों ने सैफई थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

इससे पहले ही सभी हमलावर अपनी कार मौके पर छोड़ खेत के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने चार नामजद सहित तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया। सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम हैवरा में चल रही भागवत का अंतिम दिन था।

विज्ञापन
Trending Videos

आरोप है कि रविवार रात साढ़े दस बजे जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला अनिया के प्रधान यशपाल का चेचेरा भाई बॉबी अपने साथी अमोर, राजू और सिंकू और तीन अज्ञात लोगों के साथ भागवत कथा स्थल पर पहुंचा। उसने वहां बवाल शुरू कर दिया।

इस पर आयोजक हैवरा गांव निवासी श्रीकांत पुत्र सुदामा ने विरोध किया। इस पर इन लोगों ने मारपीट की और दो लाख रुपए की रंगदारी मांगी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके तुरंत बाद दो सिपाही सुमित मलिक और सोनवीर घटना स्थल के लिए निकले। पुलिस को आता देख आरोपी वहां से भागने लगे।

रास्ते में सिपाहियों ने इन लोगों को रोक लिया, जिसके बाद बॉबी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों सिपाहियों पर हमला कर दिया। सिपाही सोनवीर ने सैफई थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ ही मिनट में पुलिस की एक टीम वहां पहुंच गई।
विज्ञापन

इस पर हमलावर अपनी कार छोड़ मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार करने का प्रयास किया लेकिन हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

सीओ सैफई विजय सिंह ने बताया कि घायल सिपाही सुमित की तहरीर पर जसवंतनगर के नगला अनिया गांव निवासी प्रधान यशपाल के चचेरे भाई बॉबी पुत्र देशराज, अमोर पुत्र वेदराम, राजू और सिंकू सहित इनके तीन अज्ञात साथियों के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भागवत के आयोजक श्रीकांत की तहरीर पर भी इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें