फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल का पलटवार: बोले- सांसद दूसरी जगह से चुनाव लड़ना चाहते हैं, भाजपा सरकार ने सिर्फ झूठे वादे किए

Sat, 25 Mar 2023 10:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादन ने सांसद रामशंकर कठेरिया के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लगता है सांसद दूसरी जगह से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल में सरकार ने कोई काम नहीं किया है। सिर्फ झूठे वादे किए गए हैं।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा में सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया के बयान पर पलटवार कर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि लगता है सांसद अब इटावा छोड़कर दूसरी जगह से चुनाव लड़ना चाहते हैं। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शिवपाल ने कहा कि वह अपने संगठन को मजबूत करने में लगे हैं। जल्द ही सपा सड़कों पर उतरेगी।

विज्ञापन

आवास पर पत्रकारों से वार्ता में शिवपाल ने कहा कि पांच साल में सरकार ने कोई काम नहीं किया है। सिर्फ झूठे वादे किए गए हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और महंगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गेहूं और धान में किसानों को लुटवाया। अब आलू की कीमत सरकार नहीं दे पा रही है। पानी समय पर नहीं दे पाए।
बिजली इतनी महंगी कि किसानों की कमर तोड़ दी। कोई विकास नहीं हुआ। पिछला बजट तक सरकार खर्च नहीं कर सकी। शिवपाल ने कहा कि सरकार जनता को झूठा रिपोर्ट कार्ड पेश कर रही है। जनता सब समझ रही है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने कोई काम नहीं किया, सिर्फ जनता को परेशान करने का काम किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सांसद बोले थे- शिवपाल की जांच हुई, तो जेल चले जाएंगे
बता दें कि प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले शिवपाल सिंह यादव पर इटावा सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने बड़ा हमला बोला। कहा कि शिवपाल की जांच हुई तो जेल चले जाएंगे। उन्होंने क्या किया है सबको पता है। इसलिए भ्रष्टाचार पर न बोलें तो बेहतर होगा।

अखिलेश के जेल भेजने संबंधी बयान पर कहा कि जेल जाने वाले कर्म करेंगे, तो जेल जाएंगे। हालांकि राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता जाने पर कहा कि यह कोर्ट का मामला है। सांसद ने जनपद की एक साल की उपलब्धि पर कहा कि सपा सरकार के यमुना नदी के तीन अधूरे पुलों का पूरा कराया गया।

चंबल एक्सप्रेसवे उदी- कामेत मार्ग स्वीकृत हुआ है। कंधेसी पचार यमुना पुल अधूरा पुल निमार्ण कार्य पूरा कराया जा रहा। भरथना- बिधूना सिंगल मार्ग का चौड़ीकरण हो रहा है। इटावा में प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान की निधि के लाभार्थियों की बड़ी संख्या है।
विज्ञापन

रामनगर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही निमार्ण कार्य शुरू होगा। इस दौरान सदर विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी संजय कुमार वर्मा व भाजपा नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें