कानपुर में बाबूपुरवा के नयापुरवा में बहन के घर आए युवक ने पड़ोस की रहने वाली नौ साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोप फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी महिला परिवार संग नयापुरवा में रहती है।
उसने पुलिस को बताया कि बुधवार को सामने के मकान में रहने वाली महिला के घर उसका बिल्हौर के नारामऊ निवासी भाई संदीप आया था। उसने बेटी को खेलते समय टॉफी का लालच देकर कमरे में बुलाया, जहां बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला।
वारदात के वक्त वह पति संग काम पर गई थी, जबकि उनके बच्चे घर में अकेले थे। थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।