फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीका संदिग्ध 186 लोगों के सैंपल भेजे: 12 मोहल्लों में लक्षण वालों की छानबीन, 3731 घरों का सर्वे

Mon, 08 Nov 2021 03:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अब तक जीका के 89 संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमितों में कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि रैपिड रिस्पांस टीमें संक्रमितों की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। 
विज्ञापन
जीका वायरस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी क्षेत्र के 12 मोहल्लों का सर्वे करने के बाद जीका के लक्षणों वाले 186 लोगों के सैंपल लिए गए। इसके साथ ही होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे जीका रोगियों की खैरियत ली। उनका ब्लड प्रेशर और अंदरूनी अंगों की जांच की गई। 70 टीमों ने तीन किमी के दायरे में 3731 घरों का सर्वे किया।
विज्ञापन


डीएम विशाख जी. ने क्षेत्र का निरीक्षण कर सोर्स रिडक्शन के निर्देश दिए। माना जा रहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 नवंबर को कानपुर आने पर इस क्षेत्र में पहुंच सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को ओमपुरवा, कोयला नगर, हरजेंदर नगर, श्यामनगर, गिरिजा नगर, आदर्श नगर, तिवारीपुर बगिया, दहेली सुजानपुर, लालकुर्ती, पोखरपुर, काजीखेड़ा, काकोरी और शिवकटरा क्षेत्रों के घरों का सर्वे किया।

क्षेत्र में जीका से बचाव के संबंध में पोस्टर, बैनर भी लगाए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में सुबह-शाम फॉगिंग के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जीका कंट्रोल रूम से संक्रमितों की जानकारी लिए जाने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीका संक्रमितों की संख्या
पोखरपुर-15
हरजिंदरनगर-28
तिवारीपुर-15
आदर्शनगर-9
एयरफोर्स चकेरी-13
कैंट-2
कृष्णानगर-5
लालकुर्ती-2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें