इसमें 300 से अधिक पदाधिकारी जो संघ के विभिन्न आयामों से आते हैं, बुलाए गए थे। बैठक को पूरी तरह प्रचार-प्रसार से दूर, मिशन की तैयारी के रूप में आयोजित किया गया था। इसमें उन लोगों को बुलाया गया था, जो यहां से दी गई सीख और बताई गई रणनीति के आधार पर लोगों के बीच जाएंगे।
सकारात्मक तरीके से लोगों के बीच रखेंगे मुद्दे
बैठक का एक एजेंडा यह भी रहा कि किसी भी मुद्दे को सकारात्मक तरीके से लोगों के बीच रखना है। राष्ट्रवाद, संस्कृति और सुरक्षा को लेकर सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों को बहुत ही समझदारी और सलीके से लोगों को बताने की जिम्मेदारी भी बैठक में आए हुए प्रमुख स्वयं सेवकों को दी गई।
चुनाव के लिए बनाई है अपनी गाइड लाइन
इस बैठक को संबोधित करने के लिए दिल्ली और क्षेत्र से भी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी यहां आए थे। बताया जा रहा है कि भाजपा से अलग संघ ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी गाइड लाइन बनाई है। सभी से यह भी कहा गया है कि अब सब लोग चुनावी मोड में आ जाए। क्योंकि चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है।
दूसरे त्योहार भी लोगों के साथ मिलकर मनाने पर जोर
शहरों के साथ ही कस्बों के अलावा नजदीक और सुदूर के गांवों में भी एक जैसी योजना के तहत काम किया जाएगा। होली के अलावा इस बीच पड़ने वाले दूसरे त्योहार भी लोगों के साथ मिलकर मनाने पर बैठक में जोर दिया गया। प्रांत के अलावा जिला स्तर पर भी इस तरह की बैठकें की जाएंगी, जिसमें सभी को दिशा निर्देश दिए जाएंगे।