फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट का सदर विधायक ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला अस्पताल स्थित ऑक्सीजन प्लांट का गुरुवार को सदर विधायक ने फीता काटकर शुभारंभ किया। अब मरीजों को ऑक्सीजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यहां से 35 बेड में ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में लोगों को ऑक्सीजन के लिए खूब भटकना पड़ा था। नबीपुर स्थित ऑक्सीजन प्लांट में घंटों लाइन लगानी पड़ी थी। इसके बाद शासन के निर्देश पर अकबरपुर के जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई। गुरुवार को सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस प्लांट की क्षमता दस क्यूबिक है। प्लांट से एक साथ 35 बेड में ऑक्सीजन की सप्लाई की जा सकेगी। डीएम जेपी सिंह ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को लेकर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, सीडीओ सौम्या पांडेय, एसपी केके चौधरी, डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा, सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. वंदना सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें