फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine war: कानपुर के दो छात्रों की घर वापसी, 37 यूक्रेन में फंसे

Mon, 28 Feb 2022 10:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जिलाधिकारी नेहा शर्मा के अनुसार कंट्रोल रूम 24 घंटे काम कर रहा है। अभी तक जितने छात्र-छात्राओं के नाम सामने आए हैं, सभी के नाम शासन के माध्यम से केंद्र सरकार को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
पोलैंड बॉर्डर पर खड़े भारतीय छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच शहर के 39 छात्रों के यूक्रेन में फंसे होने की बात सामने आई है। यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। इनमें से अभी सिर्फ दो छात्रों वैभव वर्मा और सहरिश सिद्दीकी की घर वापसी हो सकी है।
विज्ञापन


37 अभी भी यूक्रेन में ही हैं।  रविवार को जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जारी सूची में बताया गया है कि इन सभी छात्रों को वापस लाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी के नाम रोजाना शासन को भेजे जा रहे हैं।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा के अनुसार कंट्रोल रूम 24 घंटे काम कर रहा है। अभी तक जितने छात्र-छात्राओं के नाम सामने आए हैं, सभी के नाम शासन के माध्यम से केंद्र सरकार को भेज दिए गए हैं। इस बीच छात्रों की तरफ से रोजाना सोशल मीडिया के जरिये घर वापसी के लिए गुहार लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन में फंसे बच्चों के लिए स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर
0512- 2985 500
0512- 2985 501
मोबाइल नंबर- 988923358
व्हाट्सएप नंबर 7839863438
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें