फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर खोजे जाएंगे डेंगू, मलेरिया व बुखार पीड़ित, अप्रैल में चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मौसम बदलने के साथ बीमारियां भी लोगों को चपेट में ले लेती हैं। इसको देखते हुए जनपद में अप्रैल से संचारी रोग दस्तक अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें मलेरिया, डेंगू, वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उनको दवा दी जाएगी। कुपोषित बच्चों की भी खोज की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि होली के बाद से मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। इस वजह से लोग वायरल फीवर, डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों की चपेट में आएेंगे। ऐसे मरीजों को चिह्नित कर समय पर उपचार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लॉक स्तर पर टीम लगाई जाएंगी।
यह घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगी। सीएमओ ने बताया कि गांव में मलेरिया की जांच के लिए रैंडम तरीके से लोगों की स्लाइड बनाई जाएगी। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर लोगों क्षय रोगियों, फाइलेरिया पीड़ित और कुपोषित बच्चों की भी पहचान करेंगी।
विज्ञापन

संचारी रोग अभियान के संबंध में सभी सीएचसी व पीएचसी अधीक्षकों को पत्र लिखा गया है। डॉ. एके सिंह ने बताया कि एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग अभियान चलाया जाएगा।
जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीज नौ
कानपुर देहात। जनपद में रविवार को आई 822 लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। एक मरीज स्वस्थ हुआ है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि जनपद में अब नौ मरीज सक्रिय हैं। वहीं, रविवार को 819 लोगों को कोविड का टीका लगा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें