फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 17 घायल, हवन-पूजन के बाद सामग्री विसर्जन करने जा रहे थे सभी

Wed, 01 Sep 2021 12:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर व ट्राली में बैठे 18 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी पुरवा पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने फतेहगंज निवासी 20 वर्षीय शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उन्नाव सड़क दुर्घटना: अस्पताल में लगी परिजनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरवा-पाटन मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी टैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत और 17 लोग घायल हो गए। सभी को पुरवा सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सोमवार को जन्माष्टमी पर कामनेश्वर मंदिर में हवन-पूजन के बाद सामग्री  विसर्जित करने के लिए श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली से बक्सर घाट जा रहे थे। 
विज्ञापन


फतेहगंज स्थित कामनेश्वर मंदिर में सोमवार को जन्माष्टमी कार्यक्रम हुआ था। मंगलवार दोपहर बाद हवन-पूजन की सामग्री को विसर्जित करने 20 लोग ट्रैक्टर-ट्राली से बक्सर गंगा घाट के लिए निकले। पुरवा-पाटन मार्ग पर शाम पांच बजे बैजुवामऊ गांव के पास ब्रेकर देख चालक ने ब्रेक लगाई।

ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर व ट्राली में बैठे 18 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी पुरवा पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने फतेहगंज निवासी 20 वर्षीय शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल मनोज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


यह हुए घायल
मोहित (13),  मनोज (24), सूरज (20), विकास (15), श्रीपाल (22), वीरेंद्र (15), नीरज (28), पंकज (20), अंकित (18), अनुज (23), अंकुर (23), प्रीतम (25), ओमप्रकाश (30), शिवम (18), शुभम (19), राघवेंद्र (20), सूरज (24), सुरेश (28) 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें