फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव बनेंगी पानी की टंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही हर घर नल योजना के तहत 36 गांवों को चयनित किया गया है। सरकार ने द्वितीय चरण में तहसील के 17 गांवों में टंकी निर्माण के लिए जगह मांगी है।
विज्ञापन

हर घर नल योजना के तहत प्रथम चरण में तहसील के 36 गांवों का चयन हुआ है। यहां पर टंकी निर्माण कर हर घर के अंदर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। इस योजना के तहत उमर्दा ब्लाक के 23 व हसेरन ब्लाक के 13 गांवों का चयन हुआ है। तीन साल के अंदर चिह्नित गांवों में टंकी निर्माण के साथ घर में नल से पानी पहुंचाया जाएगा। पेयजल योजना के तहत द्वितीय चरण में सरकार ने तहसील प्रशासन से हसेरन ब्लाक के छह और उमर्दा ब्लाक के 11 गांवों में टंकी निर्माण के लिए जगह मांगी है। तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने बताया कि पहले चरण में करीब 30 गांवों में टंकी निर्माण के लिए जगह सुनिश्चित करा दी गई थी। द्वितीय चरण में 17 गांवों में जगह मांगी गई है।
इन गांवों में मांगी गई टंकी निर्माण के लिए जगह
उमर्दा ब्लाक के तिजलापुर, फुलवारी, बहसुइया, अहेर, शाहनगर, मलगंवा, नान्हेपुर, बेहटा, बहसार, निस्तौली और सखौली में पानी की टंकी के लिए जगह मांगी गई है। हसेरन ब्लाक में दारापुर बरेठी, हुसैननगर, वैशपुर, राजपुर करना, राजपुर और बनगवां में टंकी के लिए जगह मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें