घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में सदर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सुरान में तैनात सहायक अध्यापिका की स्कूटी में पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। शिक्षिका के साथ जा रही छह वर्षीय मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार है। परिजनों ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला मदार दरवाजा निवासी अंजू (32) पत्नी अमित सावरन बुधवार सुबह पौने नौ बजे अपनी छह वर्षीय पुत्री पाकी के साथ स्कूटी से सुरान गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय जा रही थीं।
जैसे ही वह रास्ते में एक गेस्ट हाउस के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिक्षिका सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रैक्टर का पहिया ऊपर चढ़ गया। इससे शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर से स्कूटी पर बैठी मासूम बच्ची उछलकर दूर जा गिरी।