फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की मौत पर हंगामा करने में दस नामजद और 60 अज्ञात पर उपद्रव व बलवा की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। सिलहरा रोड जाम करने के मामले में पुलिस ने दस नामजद व 60 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ उपद्रव, बलवा की रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार को दुर्घटना में छात्र की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन

सिलहरा गांव निवासी किसान गिरजेश विश्नोई का बेटा नवनीत सोमवार को बाइक से गैस सिलिंडर भरवाने राजपुर जा रहा था। थाने से पांच सौ मीटर पहले ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे कुचल दिया था। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप सड़क जाम कर हंगामा किया था।
पुलिस कर्मियों से मारपीट व पथराव किया। सूचना पर एसडीएम व सीओ कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे थे। दो घंटे की जद्दोजहद के बाद ग्रामीण शांत हुए थे।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने बुधवार को राजपुर कस्बा निवासी कुलदीप, सलेमपुर के चंद्रप्रकाश, अश्वनी, सुधीर, सिलहरा के गब्बर, अश्वनी पांडेय, शैलेंद्र, सतेंद्र, पारस व कपिल समेत दस नामजद व 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कपिल दुबे ने बताया कि दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने उपद्रव किया था। सिपाही अवधेश बघेल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें