फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल टोपी वाले गुंडे कभी हासिल नहीं कर सकते सत्ता : सुब्रत पाठक

विज्ञापन
कानपुर देहात के रसूलाबाद में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते सांसद सुब्रत - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। लाल टोपी वाले गुंडे यूपी में कभी सत्ता हासिल नहीं कर सकते। उन्होंने सिर्फ प्रदेश में अराजकता फैलाई है। यह बातें रसूलाबाद के एक गेस्ट हाउस में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर पूर्ण अंकुश लगा हैं। सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूरी जान लगाकर चुनाव में विजय सुनिश्चित करने के लिए अभी से जुट जाएं।
हर घर दस्तक देकर सरकार की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिलाएं। इस मौके पर विधायक निर्मला संखवार, ब्लॉक प्रमुख पति किशन दुबे, पूनम संखवार, ऊषा चंद्रा, जगदेव कुरील, जितेंद्र दुबे, किशन मिश्रा, अमित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

आशा बहुओं और संगिनियों ने सांसद से की शिकायत
सांसद सुब्रत पाठक को क्षेत्र की आशा बहुओं एवं संगिनियों ने रसूलाबाद सीएचसी के डॉक्टरों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। इस पर सांसद ने आशा बहुओं को जांच कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान कृष्णा, सीमा, ममता, अनार, मनोरमा, अर्चना सहित अन्य आशाएं व संगिनियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें