फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माती बस स्टैंड पर घंटों करते रहो इंतजार, नहीं रुकतीं झांसी जाने वाली बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद से झांसी की ओर से जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए माती में फायर स्टेशन के बाहर बस स्टैंड बनाया गया है। यहां पर छह माह से बस नहीं रुक रही हैं। जबकि जिले से हर रोज करीब 150-200 यात्री झांसी की ओर जाते हैं।
विज्ञापन

एनएचएआई ने कानपुर-झांसी हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान माती में बस स्टैंड बनाया था। यहां से उरई, जालौन, झांसी, कालपी, कोटरा, एट सहित अन्य जगहों की ओर जाने वाले यात्री रोडवेज बस में बैठकर सफर करते थे, लेकिन पिछले छह माह से यहां बस नहीं रुक रही है।
घंटों इंतजार के बाद भी बस नहीं रुकने से यात्री कई बार अधिकारियों से फरियाद करते हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति शाम पांच बजे के बाद की होती है, क्योंकि जनपद से सरकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में कानपुर के अलावा झांसी की ओर जाते हैं।
विज्ञापन

फायर स्टेशन में तैनात सब इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि बस न रुकने से कई बार यात्री स्टेशन में आकर पुलिसकर्मियों से बस रुकवाने का आग्रह करते हैं। उन्होंने बताया कि सिविल ड्रेस में कई बार बस का रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन कोई चालक रोकता ही नहीं।
झांसी जाने वाली बसों के माती स्टैंड पर न रुकने की जानकारी नहीं है। कानपुर में पीएम की रैली के बाद माती बस स्टैंड में चेकिंग कराई जाएगी। यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होने देंगे। - अनिल अग्रवाल, एआरएम, कानपुर क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें