फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ट्रेन की चपेट में आई प्राइमरी शिक्षिका की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 27 Sep 2021 07:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ट्रेन पर चढ़ने के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और गिर गईं। इस बीच ट्रेन भी चल दी। इससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रावतपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से चौबेपुर प्राइमरी विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका सीमा कमल (49) की मौत हो गई। बर्रा कर्रही निवासी सीमा रोज की तरह सोमवार सुबह टेंपो से रावतपुर स्टेशन पहुंची थीं।
विज्ञापन


ट्रेन पकड़कर उन्हें चौबेपुर जाना था। ट्रेन पर चढ़ने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और गिर गईं। इस बीच ट्रेन भी चल दी। इससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पति धीरेंद्र कमल रेलवे में लोको पायलट हैं। बड़ा बेटा दिल्ली में स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। छोटा बेटा शहर के एक निजी कॉलेज में पढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें