सड़क में पलटी मिली है पिकअप
इसके बाद वह बर्रा थाने पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस ने साढ़ थाना क्षेत्र के मथुरापुर मोड़ के पास सड़क में पिकअप के पलटने की सूचना दी। बुधवार सुबह साढ़ थाना पहुंचे पीड़ित गाड़ी मालिक ने लूट की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंम मामले की जांच शुरू कर दी।
आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा
एसओ साढ़ विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि फजलगंज से लूटी गई आलू लदी पिकअप मथुरापुर तिराहा के पास सड़क में पलटी मिली है। घटनास्थल उनके थाना क्षेत्र नहीं है। फिर भी जांच की जा रही है। थाना क्षेत्र की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।