फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणपुर-शिवली रोड पर जाम में जूझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली (संवाद)। कल्याणपुर-शिवली मार्ग की तीन किलोमीटर खराब सड़क पर रविवार को शेखुपुर-बसौसी के पास रुक रुक कर कई बार जाम लगा। इससे वाहन सवारों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

कल्याणपुर-शिवली रोड का तीन किलोमीटर का हिस्सा बसौसी गांव के पास से शेखुपुर तक बेहद खराब है। बारिश के चलते फुटपाथ पर गड्ढे हो गए हैं। रक्षाबंधन पर इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही अधिक रही। वहीं खराब रोड के चलते शेखुपुर व बसौसी के बीच रुक रुक कर कई बार जाम लगा।
हालात ये हुए कि दोपहिया वाहन भी नहीं निकल सके। विवेक मिश्रा, आशीष अग्निहोत्री, रवि दुबे ने बताया कि रक्षाबंधन के चलते वाहनों की संख्या ज्यादा रही। कई बार जाम लगा। रविवार को इस खराब सड़क पर आगे निकलने की आपाधापी में कई वाहन फुटपाथ के गड्ढों में फंस गए।
विज्ञापन

जिससे जाम और बढ़ गया। तीन किलोमीटर सड़क को पार करने में लोगों को एक से डेढ़ घंटे लग गए। चौकी इंचार्ज बाघपुर अवनीश वर्मा ने बताया कि खराब सड़क के चलते पूरे दिन जाम के हालात रहे। पुलिस कर्मी सड़क के दोनों छोरों पर वाहनों को आगे निकलवाते रहे।
कानपुर जाने का है प्रमुख मार्ग
शिवली। मैथा व शिवली तरफ से कानपुर जाने का यह प्रमुख मार्ग है। रास्तपुर, बसौसी, ककरदही, बाघपुर, टोडरपुर, शेखूपुर, संभरपुर, बैरी सवाई, बैरी दरियाव, मैथा, हथिका, लालपुर, शिवली, रसूलाबाद, रूरा, झींझक, बेला-बिधूना से लोग इसी मार्ग से कानपुर आवागमन करते हैं। (संवाद)
सड़क चौड़ीकरण को मंजूरी मिल गई है। ठेकेदार का वर्क आर्डर भी जारी कर दिया गया है। बारिश की वजह से काम नहीं कराया जा रहा है। सितंबर में यहां काम शुरू कराया जाएगा। - भगवान दास, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें