फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कारोबारियों और अफसरों से करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 02 Sep 2021 08:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एसीपी ने बताया कि संजीव की गिरफ्तारी की जानकारी होते ही एक बैंक मैनेजर समेत चार लोगों ने पुलिस से संपर्क किया है। इन सभी को जमीन आदि दिलाने के नाम पर संजीव ने ठगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कारोबारियों और अफसरों से करोड़ों की ठगी करने वाले जालसाज को ग्वालटोली पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। एक साल पहले उसके खिलाफ 60 लाख की ठगी का केस दर्ज हुआ था। जब वह पकड़ा गया तो तमाम शिकायतें उसके खिलाफ थाने पहुंची हैं।
विज्ञापन


जिसमें उस पर कई करोड़ रुपये हड़पने के आरोप हैं। पुलिस ने शिकायतों का संज्ञान लेकर तफ्तीश शुरू की है। दर्ज एफआईआर में ही इन शिकायतों को शामिल किया जा सकता है। एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि विष्णुपुरी निवासी दीपेद्र गुप्ता बड़े कारोबारी हैं।

करीब दो साल पहले संजीव कुमार तिवारी नाम का शख्स उनसे मिला था। संजीव ने दावा किया था वह उनको शराब ठेके का लाइसेंस दिलवा देगा। ठेका का लाइसेंस दिलाने के नाम पर संजीव ने उनसे 60 लाख रुपये ले लिए थे और फिर फरार हो गया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पिछले साल ग्वालटोली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की थी। गुरुवार सुबह पुलिस ने लखनऊ के गोमती नगर विशाल खंड स्थित ग्रीनवुड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 407 से संजीव को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने बताया कि संजीव की गिरफ्तारी की जानकारी होते ही एक बैंक मैनेजर समेत चार लोगों ने पुलिस से संपर्क किया है।

इन सभी को जमीन आदि दिलाने के नाम पर संजीव ने ठगा है। ठगी की रकम करोड़ों की है। पुलिस को आशंका है कि प्रदेश के तमाम शहरों में संजीव ने इसी तरह की ठगी को अंजाम दिया है। उसका इतिहास खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें