फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से कुकर्म के बाद हत्या: तीन हैवानों ने कबूली क्रूरता वाली दास्तान

Sat, 12 Feb 2022 07:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस ने सख्ती से आरोपी से पूछताछ की तो उसने वारदात कबूलते हुए दो अन्य साथियों के नाम बताए। पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एक दो दिन में घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरसौल में नर्वल के एक गांव में सोमवार को हुई नौ साल के बच्चे की कुकर्म के बाद नृशंस हत्या के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया था उनका जब बेंजाडीन टेस्ट कराया गया तो एक के हाथों और चप्पलों में खून के धब्बे मिले।
विज्ञापन


जब पुलिस ने सख्ती से आरोपी से पूछताछ की तो उसने वारदात कबूलते हुए दो अन्य साथियों के नाम बताए। पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस एक दो दिन में घटना का खुलासा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार तीनों ने वारदात कबूल कर ली है।

पुलिस उनके बयान दर्ज कर रही है। बयानों के साथ फोरेंसिक जांच भी आरोपियों की हो रही है ताकि कोई सुबूत छूट न सके। मंगलवार को जब बच्चे का शव मिला था तब पड़ताल के बाद पुलिस का यही मानना था कि वारदात में दो लोग रहे होंगे लेकिन वारदात गांव के ही तीन लोगों ने की थी। बच्चे से तीनों ने कुकर्म भी किया था। पकड़े गए तीनों आरोपियों से पहले एडिशनल एसपी आउटर एके शुक्ला ने फिर सीओ सदर ऋषिकेश सिंह यादव ने भी अलग-अलग पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें