फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डांस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहीं मिस्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के एक फैशन हाउस की ओर से आयोजित स्टार आइकॉन ऑफ इटावा शो का आयोजन के एक मैरिज होम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के प्रदेश महासचिव आकाशदीप जैन, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता व मंडल अध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता ने दीप प्रज्वलित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की संयोजिका एवं व्यापार मंडल की महिला जिला महामंत्री दीपिका गुप्ता, सह संयोजक फरमान खान, दीपाली चौहान, अदनान और जैद ने बताया कि प्रतियोगिता को तीन केटेगरी में आयोजित किया गया जिसमे डांस, मॉडलिंग और सिंगिंग थी। डांस प्रतियोगिता जूनियर की विजेता मिस्टी को प्रथम, द्वितीय स्थान पर प्रथा एवं तृतीय स्थान पर अर्जुन रहे।
इशाना तिवारी व एकांशी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सीनियर केटेगरी में दिव्या को पहला, अर्पिता को दूसरा व आयुषी तिवारी को तीसरा स्थान मिला। वहीं सांत्वना पुरस्कार कश्वि और जेसमीन को दिया गया। मॉडलिंग में जूनियर कैटेगरी में बाबर को पहला, नूपुर को दूसरा व अंश को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

फीमेल मॉडल में खुशी को पहला, चंचल को दूसरा व शगुन तीसरे स्थान पर रही। सिंगिंग में दिव्या को पहला, मनिकर्निका को दूसरा व पूजा को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता की निर्णायक मंडल में दीप्ती बाजपेई, अनुज यादव, निष्कर्ष तिवारी और साहिल कुरैशी रहे। प्रतियोगिता में ऑडियंस पोल की ओर से निर्णय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें