फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: माला पहनाने आये कार्यकर्ता को फटकारते भाजपा नेता का वीडियो वायरल

Sun, 23 Jun 2024 10:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कार्यकर्ता को फटकराते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अकबरपुर रनियां लोकसभा सीट से भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस वाीडियो में सांसद भोले अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलने के दौरान एक कार्यकर्ता पर नाराज होते हुए दिख रहे है। यह कार्यकर्ता उनकी जीत की खुशी में उन्हें माला पहनाने आया था।
विज्ञापन


वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा रही। वीडियो उस समय का बताया जा रहा है कि जब वह लोकसभा चुनाव जीते थे, उसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बधाई देने का सिलसिला चल रहा था। अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि सांसद की ओर से इस तरह से किसी कार्यकर्ता पर गुस्सा होने की बात पर अनभिज्ञता जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें