यह कहानी बिल्कुल फिल्म जैसी है। ग्यारह दिन पूर्व मृत घोषित की गई विवाहिता जिंदा लौट आई और वह अपने प्रेमी संग मिली। इस मामले का रहस्योद्घाटन भी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं। दरअसल, पुलिस के गले से ये कहानी उतर ही नहीं रही थी। इसलिए जांच पड़ताल जारी रही और फिर सामने आई चौंका देने वाली हकीकत...
अनुपम
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस ने अपनी दो टीमों को जांच पर लगा रखा था। उन्होंने दिन रात एक करके इस रहस्य पर पर्दा उठाने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने बताया पूरा मामला सर्विलांस पर लगे फ़ोन से खुला। फिर तो कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई।
औरैया गांव के कंकोर के पास रुरुआ ग्राम के निवासी रसिक की पत्नी घर से लापता हो गई थी। तब पति ने थाने में पड़ोस में रहने वाले एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी की वह उसकी पत्नी को बहला फुसला कर ले गया। इसके बाद 10 जुलाई को गांव के पास ही जंगल में झाड़ियों में चाकुओं से गुदा हुआ एक महिला का शव बरामद हुआ।
शव का चेहरा काफी ख़राब हो गया था। पति, पिता व अन्य परिजनों ने कपड़ों व अन्य सामान के आधार पर शव की शिनाख्त अनुपम के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद रसिक ने अज्ञात महिला को पत्नी का शव समझ के अंतिम संस्कार कर दिया है।
इस मामले में नया मोड़ तब आया...
आखिर मृत मिली महिला कौन थी..?
डेमो
जब विवाहिता के सर्विलांस पर लगे फ़ोन से जानकारी हुई की फ़ोन का इस्तेमाल चेन्नई व दिल्ली के शहर में हो रहा है। पुलिस द्वारा जांच करने के दौरान अनुपम अपने प्रेमी के साथ मुरादाबाद में मिली। वहां से पुलिस के साथ युवती व उसके प्रेमी को कानपुर को पकड़ कर लाया गया है।
11 दिन पहले मृत बताई गई अनुपम आखिर जिंदा निकली। पुलिस भी युवती के जिंदा मिलने पर हैरान है। लेकिन जुलाई 10 को मिला चाकुओ से गुदा शव आखिर किस महिला का था? किसने उसकी हत्या कर शव को इस अवस्था में झाडियो में फेंका? यह सवाल पुलिस को परेशान कर रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मिले अज्ञात महिला के शव के संबंध में नए सिरे से जांच की जाएगी।
मुरादाबाद में मिली अनुपम
डेमो
प्रेमी साथ मुरादाबाद में मिली अनुपम
पति द्वारा पड़ोस में रह रहे जिस युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई वह उसको दिल्ली छोड़ कर वापस आ गया था। वह वहां से अपनी प्रेमी के साथ मुरादाबाद चली गयी। पिता को शक था की जो शव बरामद हुआ है वो उनकी बेटी का नहीं है जिसकी वजह से 25 जुलाई को डी एन ए जांच कराई गयी।23 जुलाई को तेरहवीं का आयोजन था व रिश्तेदारों को तेरहवीं भोज का निमंत्रण चला गया।