एक तरफ से वाहन निकलते रहे। पुलिस ने दोनों डंपरों को हटवाकर आवागमन सामान्य कराया। श्रीनगर में ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार ढिकवाहा गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद (50) घायल हो गए। सड़क पार करते समय सिजरिया निवासी नेहा (13) भी ट्रक की चपेट आ गई।
पुलिस ने दोनों जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह भटीपुरा निवासी परशुराम, बरा निवासी कांशीराम, बबेड़ी निवासी अनीता, सूपा निवासी विष्णु, गौरहारी निवासी छत्रपाल, पिपरी निवासी विकास, संतोष, मुढ़ारी निवासी प्रमोद और लालदिवान आदि भी हादसों में घायल हो गए।