फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ जवान को दी अंतिम सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। पश्चिम बंगाल में तैनात मूसानगर के सिहारी गांव निवासी बीएसएफ जवान की ड्यूटी के दौरान बुधवार की रात हार्टअटैक से मौत हो गई थी। शुक्रवार की देर शाम उसका शव गांव पहुंचा। इस दौरान साथ आए जवानों ने अंतिम सलामी दी। इसके बाद गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव पहुंचे सामाजिक और राजनीतिक दलों के लोगों ने जवान को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सिहारी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव (55) पश्चिम बंगाल में बीएसएफ में एसआई पद पर तैनात था। बुधवार की रात ड्यूटी के समय उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। इस पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हार्टअटैक से उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की देर शाम शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
बेटे का शव देखकर पिता राधेलाल फफक कर रो पड़े। पत्नी अमरावती, बेटे गजेंद्र और पुष्पेंद्र, भाई अशोक व अनिल भी बिलख पड़े। शव के साथ पहुंचे जवानों ने अंतिम सलामी दी। इसके बाद गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामसिंह यादव ने बीएसएफ के पिता को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद का चेक सौंपा। सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, जिला उपाध्यक्ष नवीन सचान पिंकू, भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने गांव पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें