फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: उदित की श्रम विभाग में घुसपैठ की जांच में जुटी पुलिस, रिमांड के लिए कोर्ट में दाखिल होगी याचिका

Sun, 18 Feb 2024 11:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

 Kanpur News Today: कन्या विवाह सहायता योजना में हुए फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस उदित की श्रम विभाग में घुसपैठ की जांच में जुटी है। वहीं, आरोपियों की पुलिस रिमांड के लिए साइबर सेल सोमवार को कोर्ट में याचिका दाखिल करेगा।
विज्ञापन
कानपुर कोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में श्रम विभाग के यूपी भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित कन्या विवाह सहायता योजना में हुए फर्जीवाड़े के मास्टर माइंड उदित मिश्रा की श्रम विभाग में घुसपैठ को लेकर साइबर सेल जांच में जुटी है। जांच टीम यह समझना चाह रही है कि आखिर ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स हासिल कर जन सेवा केंद्र चलाने वाले वाले युवक पर विभागीय अधिकारियों ने इतना भरोसा कैसे कर लिया।

विज्ञापन

उसे श्रम विभाग में घुसपैठ कराने से लेकर संरक्षण देने वालों और विभागीय मिलीभगत के आरोपों की जांच के लिए पूछताछ जरूरी है। वहीं, शिक्षा विभाग के जिस ट्रेजरी अफसर के डिजिटल सिग्नेचर का इस्तेमाल किया गया और श्रम विभाग डीएससी जिनकी आईडी व पासवर्ड की मदद से रुपयों को ट्रांसफर किया गया। इन लोगों की भूमिका को भी समझने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

दरअसल, पूछताछ में सहायक लेखाकार विनय दीक्षित के पास ट्रेजरी अफसर के डिजिटल सिग्नेचर होने की बात सामने आई थी। ऐसे में इस बात का जवाब लिया जाएगा कि विनय के पास वह पहुंचे कैसे। वहीं, 17 जनवरी को हुए लेनदेन की भनक श्रम विभाग को न लगने की भी छानबीन जरूरी है। यही वजह है कि पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपियों से जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें