Kanpur News: केडीए के विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला ने बताया कि गुजैनी थाने से केडीएमए स्कूल रोड पर सब्जी मंडी के पास पूर्व पार्षद पंगु यादव ने विकास प्राधिकरण की करीब 10,000 वार्गमीटर जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था।
कानपुर में भूमाफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के चौथे दिन रविवार को केडीए ने बर्रा 8 में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। प्राधिकरण के रास्ते में गुजैनी पुलिस और पीएसी के सहयोग से सुबह 11:30 बजे एक साथ पांच बुलडोजरों से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया। एक घंटे में ही 25 कच्ची पक्की दुकानें तोड़ी। समाचार लिखते समय अभियान जारी था।
विज्ञापन
अभियान का नेतृत्व कर रहे केडीए के विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला ने बताया कि गुजैनी थाने से केडीएमए स्कूल रोड पर सब्जी मंडी के पास पूर्व पार्षद पंगु यादव ने विकास प्राधिकरण की करीब 10,000 वार्गमीटर जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। वहां पक्की दुकानें और टट्टर लगवा कर किराए में उठा दिए थे। इस प्रकार व्यवसायिक गतिविधियां कर हर महीने लाखों रुपए किराया वसूलता था।