Kanpur Dehat: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में गरौठा जालौन भोगनीपुर लोकसभा क्षेत्र से 130 कामगारों का चयन किया गया है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कामगारों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में लोकसभा क्षेत्र गरौठा जालौन भोगनीपुर से 130 कामगारों को शामिल किया गया है। इसमें भोगनीपुर के 16 कामगार हैं। सभी को शनिवार को पुखरायां से बस से दिल्ली भेजा गया। वहां पर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सभी को सम्मानित किया जाएगा। सरवनखेड़ा के कामगार लाखन को प्रधानमंत्री स्वयं सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा के प्रतिनिधि श्याम सिंह सिसोदिया ने बताया कि सरकार की ओर से कामगारों के लिए लागू की गई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में गरौठा जालौन भोगनीपुर लोकसभा क्षेत्र से 130 कामगारों का चयन किया गया है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कामगारों को सम्मानित किया जाएगा।
इसके लिए भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र से कामगार उमेश कुमार, संगीता, धीरेंद्र, लाखन विश्वकर्मा, रमाकांत निषाद, महेश शर्मा, जगदीश, राघवेंद्र सिंह, सूरज प्रसाद, मोहम्मद असलम, मोहम्मद आसिफ, मुवसिर अली, मोहम्मद शहीद, प्रेमनारायण, आदित्य शर्मा, रामकिशोर को बस से दिल्ली रवाना किया गया। गजनेर के लाखन को प्रधानमंत्री स्वयं सम्मानित करेंगे। इस योजना से कारीगरों को एक लाख रुपये तक ऋण प्रमाण पत्र, टूल किट दी जाएगी।