फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Violence: हयात को फंडिंग करने वाले बिल्डर हाजी वसी समेत तीन की इमारतें सील

Sun, 12 Jun 2022 10:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में नई सड़क पर तीन जून को हुए बवाल के मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी को फंडिंग करने वाले बिल्डर हाजी वसी समेत तीन की इमारतों को सील किया गया है। इसके साथ ही बवाल वाले दिन विश्वनाथ हाता में एकत्रित हुई भीड़ के मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
सील की गईं तीन की इमारतें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नई सड़क पर तीन जून को हुए बवाल के मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी को फंडिंग करने वाले बिल्डर हाजी वसी समेत तीन की इमारतों को रविवार को केडीए ने सील किया। बेकनगंज की सील की गई इमारत में उपद्रवियों के इकट्ठा होने और यहां से पथराव करने के साक्ष्य भी सामने आए थे।
विज्ञापन


वहीं चमनगंज स्थित इमारत का निर्माण कराने वाले बिल्डर का हयात एंड कंपनी से कनेक्शन सामने आया। इसलिए इन सभी इमारतों को सील कर दिया गया है। पुलिस अब इन सभी को आरोपी बना सकती है। बवाल के बाद पुलिस की जांच में सामने आया था कि हयात जफर हाशमी को बड़े पैमाने पर फंडिंग की जाती रही है। जांच आगे बढ़ी तो बिल्डर हाजी वसी का नाम सामने आया। पता चला कि हाजी वसी ही हयात को मुख्य फंडिग करने वाला है।
Trending Videos

हाजी वसी की तरफ से जाजमऊ वाजिदपुर में 200 वर्गमीटर में अवैध रूप से भूतल पर स्लैब डालकर 10 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। केडीए ने इस बिल्डिंग को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया। इसी तरह बेकनगंज में 95/95 विश्वनाथ का हाता में सलीम उर्फ जानी वाकर 60 वर्ग गज में पांचवें तल का निर्माण करा रहा था।

नौ जून को इसे सील करने के आदेश दिया गया था। दोपहर में प्रवर्तन दस्ता पुुलिस बल के साथ पहुंचा और मजदूरों को बाहर कर इमारत सील कर दी। चमनगंज के प्लाट संख्या- 119 स्कीम -4 सीसामऊ परिसर संख्या 88/521 (पुराना) व 88/573 (नया) प्रेम नगर में एसएच मलिक आदि की तरफ से 350 वर्ग मीटर में भूतल और प्रथम तल की छत डालने के बाद दूसरे तल पर निर्माण कराया जा रहा था। इसे भी सील किया गया है।
विज्ञापन

इमारत से की निगरानी, बरसाए थे पत्थर
बेकनगंज की जिस इमारत को सील किया गया है, वहां से पुलिस को जांच के दौरान पत्थर मिले थे। पता चला था कि उपद्रवी भारी संख्या में यहां जुटे थे। इमारत की छत से पुलिसकर्मियों की ही निगरानी कर रहे थे। यहां से भी उन पर पत्थर बरसाए थे। 

बिल्डर हाजी वसी हयात को फंडिंग करने वाला मुख्य शख्स है। जांच में यह तथ्य सामने आया है। इसलिए उसके खिलाफ केडीए ने कार्रवाई की है। फंडिंग के बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है। जो भी इसमें शामिल होंगे, उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी।- विजय सिंह मीणा, पुलिस कमिश्नर 


तीन अवैध इमारतों को सील किया गया है। बवाल के साजिशकर्ताओं से इनका कनेक्शन सामने आया था। और भी अवैध इमारतों को चिह्नित किया जा रहा है।- अवनीश सिंह, विशेष कार्याधिकारी, केडीए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें