मृतक अंकित मिश्र की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
देर रात वह प्रेमिका को बाइक से अपने साथ ले जाने लगा। जानकारी पर किशोरी के परिजनों ने अंकित का पीछा किया। रास्ते में पकड़ कर पीटकर मार डाला। अंकित के शव को हीकेपुर गांव के बाहर सूखे बंबे में फेंककर फरार हो गए। अंकित के पिता ने शनिवार रात ही पांच नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ अपहरण और हत्या कर शव गायब करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रेमिका से पूछताछ के बाद पुलिस ने अंकित का शव बरामद किया। वहीं, किशोरी के चाचा को हिरासत में लिया है।
अंकित की हो चुकी थी शादी, मायके में थी पत्नी
अंकित की शादी हो चुकी थी। उसकी पत्नी मायके में थी। अंकित की हत्या से मां सीमा, पत्नी कल्पना, भाई मोहित, मानस व पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकित का ननिहाल किशोरी के गांव में उसी के घर के पास है। लॉकडाउन में अंकित ननिहाल में ही था। उसी समय अंकित का किशोरी से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। शनिवार को अंकित किशोरी को गाजियाबाद ले जाने के लिए निकला था।