फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Kanpur: अपहरण के बाद छात्र की हत्या, जंगल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 01 Nov 2022 10:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में अपहरण के बाद छात्र की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्र का शव जंगल में पड़ा मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जंगल में मिला छात्र का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी थानाक्षेत्र के अंतर्गत चंदारी रेलवे स्टेशन जंगल के पास इंटरमीडिएट के छात्र का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। उसकी पीठ पर स्कूल बैग पड़ा था। छात्र डॉ. वीरेंद्र स्वरूप श्यामनगर में पढ़ता था। छात्र सोमवार दोपहर 1:50 बजे छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचा था। इसके बाद परिजनों ने फोन कर जानकारी ली थी।




वह ई-रिक्शा से अपने हरिहर धाम श्यामनगर स्थित घर आता जाता था। मंगलवार सुबह घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। बेटे की मौत से परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। अनुमान लगाया जा रहा है कि रोहित की हत्या गला दबाकर की गई है। इसके बाद रात के अंधेरे का फायदा उठाकर शव को जंगल में फेंका गया। हत्या के पीछे लूटपाट का इरादा नहीं था। उसके हाथ की महंगी घड़ी भी बंधी मिली।

विज्ञापन

चकेरी हरिहर धाम श्यामनगर निवासी संजय सरकार का इकलौता बेटा रोनित सरकार (17) सोमवार को छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने स्कूल में फोन कर संपर्क किया। जहां उन्हें पता चला कि बेटा स्कूल से छुट्टी के बाद ही जा चुका है। इसके बाद रोनित की तलाश परिजन रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप के अलावा अन्य स्थानों पर करते रहे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शाम करीब 6 बजे परिजन स्कूल पहुंचे। साथ ही बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जिसमें बेटा स्कूल से जाता नजर आ रहा है। घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं।
Next
AU ऐप में पढ़ें