फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डेंगू के संक्रमण का फैलाव तेज, 14 नए संक्रमित और मिले, 45 सक्रिय मरीज

Tue, 01 Nov 2022 09:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नगर में डेंगू के सक्रिय मरीज 45 हैं। कई रोगी घरों में रहकर ओपीडी स्तर पर इलाज करा रहे हैं और 16 रोगी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। जिन सैंपल की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आ रही है, स्वास्थ्य विभाग उन सैंपल को लखनऊ भेजकर स्वाइन फ्लू, चिकुनगुनिया, स्क्रब टाइफस की भी जांच करा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में डेंगू के संक्रमण का फैलाव तेज हो रहा है। सोमवार को 18 रोगियों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इनमें 14 रोगी शहर के हैं और चार बाहरी जिलों के हैं। उर्सला की लैब से शहर के आठ रोगियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने छह शहरियों में डेंगू की पुष्टि की है।

विज्ञापन


नगर में डेंगू के सक्रिय मरीज 45 हैं। कई रोगी घरों में रहकर ओपीडी स्तर पर इलाज करा रहे हैं और 16 रोगी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। जिन सैंपल की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आ रही है, स्वास्थ्य विभाग उन सैंपल को लखनऊ भेजकर स्वाइन फ्लू, चिकुनगुनिया, स्क्रब टाइफस की भी जांच करा रहा है।

एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि उर्सला और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डेंगू की जांच निशुल्क कराई जा रही है। उर्सला लैब से कुल 11 रोगियों की डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इनमें आठ शहर के हैं और तीन बाहर के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू संक्रमितों में पटेलनगर की अर्चना (22), हाथीपुर सरसौल की ज्योति (19) और सोनू (26), पटकापुर, बिरहाना रोड के अवनीत (17), कल्याणपुर के अस्मित (12), रेनू सिंह (36), टिकरा के पुत्र उज्जवल त्रिवेदी (15) और प्रांशु त्रिवेदी (19) हैं। इसके अलावा माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने सात डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट दी है। इनमें शहर के छह रोगी हैं। इनमें उत्कर्ष कटियार (15), नंदलाल (32), अंकिता पाल (18), रुचि (25), निखिल शुक्ला (26) और सुंदर (18) हैं। इनमें दो संक्रमित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैं। जनवरी से अब तक नगर में 139 रोगियों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें 121 नगरीय क्षेत्र और 18 ग्रामीण इलाकों के हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें