फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: धार्मिक स्थल पर प्रतिमा खंडित करने का आरोप लगा इलाकाई लोगों ने किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

Thu, 28 Oct 2021 04:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कल्याणपुर इलाके में क्षेत्रीय लोगों ने धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ का आरोप लगा हंगामा किया। संबंधित थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सनी सराय में मंदिर में स्थापित प्रतिमा को अराजक तत्वों की ओर से खंडित करने का आरोप लगा इलाकाई लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


इसी बीच बजरंग दल के जिला संयोजक व कुछ भाजपाइयों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि मूर्ति खंडित नहीं हुई है बल्कि निर्माण कार्य के चलते अपनी जगह से थोड़ा सरक गई है। मूर्ति को वापस उसी जगह पर स्थापित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें