फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पाकिस्तान का व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ा तो महिला से वीडियो कॉल कर अश्लीलता, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 03 Apr 2022 09:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बर्रा में रहने वाली महिला का मोबाइल नंबर पाकिस्तान के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। महिला ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि 29 मार्च को किसी अरशद अली नाम के शख्स ने उनका मोबाइल नंबर पाकिस्तान ग्रुप में जोड़ दिया।
विज्ञापन


उस ग्रुप में सभी नंबर पाकिस्तान के हैं। ग्रुप में अश्लील टिप्पणी की गई। जब उन्होंने ग्रुप लेफ्ट किया तो पाकिस्तान के छह नंबरों से उन्हें कभी वीडियो कॉल, कभी व्हाट्सएप कॉल कर अश्लीलता की जाने लगी। इससे वह व उनका पूरा परिवार परेशान हो गया। महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें