फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रक की टक्कर से 50 मीटर घिसटा मर्चेंट नेवी कर्मी, दर्दनाक मौत

Sat, 04 Feb 2023 11:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर में बिधनू के सतबरी रोड निवासी सुघर सिंह यादव पीएसी मोड़ पर जूस का ठेला लगाते हैं। उनका बेटा सोनू यादव (25) मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था। 15 दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था। शुक्रवार को कानपुर देहात के मैथा में रहने वाले बहनोई अशोक के घर से लौट रहा था।

विज्ञापन


हाईवे पर नौबस्ता थाना अंतर्गत रिजर्व बैंक कॉलोनी के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। वह हेलमेट लगाए था। शरीर पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें