पहले चरण में दाखिले के लिए आवेदन छह से 28 फरवरी तक होंगे। आवेदन पत्रों का सत्यापन एक से 10 मार्च तक होगा। लॉटरी 12 मार्च को निकलेगी। लॉटरी में नामित छात्रों को चार अप्रैल तक दाखिले दिलाए जाएंगे। दूसरे चरण के आवेदन 14 मार्च से छह अप्रैल तक लिए जाएंगे।
शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में होने वाले दाखिलों के लिए छह फरवरी से आवेदन शुरू होंगे। इस बार तीन चरणों में आवेदन, सत्यापन, लाटरी और दाखिले होंगे। आवेदन rte25.upsdc.gov.in आरटीई पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से होगा। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में आर्थिक कमजोर परिवार के बच्चों का निशुल्क दाखिला होता है।
विज्ञापन
बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण में दाखिले के लिए आवेदन छह से 28 फरवरी तक होंगे। आवेदन पत्रों का सत्यापन एक से 10 मार्च तक होगा। लॉटरी 12 मार्च को निकलेगी। लॉटरी में नामित छात्रों को चार अप्रैल तक दाखिले दिलाए जाएंगे। दूसरे चरण के आवेदन 14 मार्च से छह अप्रैल तक लिए जाएंगे।
सात से 17 अप्रैल तक सत्यापन, 19 अप्रैल को लॉटरी और 28 अप्रैल तक दाखिले कराए जाएंगे। तीसरे और अंतिम चरण के लिए आवेदन 20 अप्रैल से 12 मई तक लिए जाएंगे। सत्यापन का काम 13 मई से 23 जून और लॉटरी 25 जून को निकलेगी। पांच जुलाई तक अंतिम चरण में चयनित छात्रों के दाखिले कराए जाएंगे।