फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सिटी सेंटर के बाहर पकड़ी अवैध पार्किंग, बिना पर्ची लगाए दोपहिया वाहनों से वसूले जा रहे थे 15-15 रुपये

Thu, 23 Sep 2021 10:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पिछले महीने शासन के आदेश पर नगर आयुक्त ने 40 पार्किंग निरस्त कर दी थीं। इसके बावजूद कई जगह अवैध रूप से पार्किंग संचालित की जा रही हैं। 
विज्ञापन
सिटी सेंटर के बाहर पकड़ी अवैध पार्किंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अपर नगर आयुक्त (द्वितीय) अरविंद राय ने गुरुवार को माल रोड में नरोना चौराहे के पास सिटी सेंटर के बाहर अवैध पार्किंग पकड़ी। बिना पर्ची लगाए दोपहिया वाहनों से 15-15 रुपये वसूले जा रहे थे।
विज्ञापन


मौके से दो लोगों को पकड़ा। दोनों को हरवंश मोहाल पुलिस के हवाले कर तहरीर दी है। प्रवर्तन दस्ते के प्रभारी के अनुसार, इनमें से एक ने अपना नाम हरवंश मोहाल निवासी प्रेम कुमार और दूसरे ने जयप्रकाश गुप्ता बताया।

पूछताछ में पूर्व ठेकेदार का नाम सोनू सोनकर बताया।  मालूम हो कि पिछले महीने शासन के आदेश पर नगर आयुक्त ने 40 पार्किंग निरस्त कर दी थीं। इसके बावजूद कई जगह अवैध रूप से पार्किंग संचालित की जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें